टेक्नोलॉजी में आजकल कई नई-नई खोज हो रही हैं, दुनिया में कई अनोखी और नई टेक्नोलॉजी की खोज होती रहती है, जिसे सुनकर हमें आश्चर्य होता है। ऐसे में जापान की कंपनी Sony ने खास तरीके का AC लॉन्च किया है, जो हमेशा आपको ठंडक का एहसास देते रहेगा।
गर्मी की शुरूवात हो चुकी है। गर्मी आने के साथ ही लोगों ने इस भयानक गर्मी से बचने के लिए रास्ते निकलने शुरू कर दिए हैं। आपने भी अपने घर में Cooler और AC के इंतजाम कर लिए होंगे। लेकिन जब आप घर से बाहर जाते हैं तो आपको गर्मी का सामना करना ही पड़ता है। लेकिन, अब आप घर से बाहर जाने पर भी AC का मज़ा ले सकते हैं। जी हां, अब आप पार्क में वॉक करते हुए, आउटडोर गेम खेलते हुए जैसे कि क्रिकेट या फुटबॉल, बस या ट्रेन में ट्रैवल करते वक्त भी AC का आनंद ले सकते हैं। आप इसे पॉकेट में या अपने कपड़ों में रख सकते हैं और जहां भी जाएं आप AC की ठंड का एहसास ले सकते हैं। जानते हैं इस खास AC की कुछ खास बातें...
कैसा होता है ये AC ?
यह वेयरेबल AC होता है यानी इस AC को आप कपड़ों के अंदर पहन सकते हैं। इस AC का साइज स्मार्टफोन से भी छोटा है। इसे शर्ट या टी शर्ट पर पीछे से फिट किया जा सकता है। इसे कपड़ों के अंदर भी पहना जा सकता है, जिससे आपको यह ठंडक देता रहता है।
अब Sony कंपनी ने नया पावरफुल पॉकेट AC Reon Pocket 2 AC लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Reon Pocket AC का अपग्रेड वर्जन है। कम्पनी का कहना है कि नए वर्जन में बेहतरीन कूलिंग मिलेगी। इस AC की खास बात यह है कि आप इसे वार्मर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानें Reon Pocket 2 AC की कीमत ?
Sony के इस पॉकेट AC की कीमत जापान में 14,850 येन है। जो भारत की करेंसी के हिसाब से लगभग 10,300 रूपए है। हालांकि, कंपनी ने इस वेयरेबल AC को जापान में लॉन्च किया है। यानी ये सिर्फ जापान के बाजार में ही उपलब्ध है। इसे दूसरे देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कैसे पहनते हैं Reon Pocket 2 AC को ?
इसके साथ एक पतली टी शर्ट आती है, जिसे आप इनर वियर की तरह पहन सकते हैं और उसमे AC रखने के लिए पॉकेट होती है। इसमें जेब AC के हिसाब से होती है और आप आसानी से AC का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Reon Pocket 2 AC कैसे करता है काम ?
इस AC में बेहद छोटा फैन दिया गया है, जो इसे पहनने वाले कपड़े से गरम हवा बाहर निकाल देता है। इस AC को स्मार्टफोन ऐप के साथ लिंक किया जा सकता है, जो Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। ऐप की मदद से AC का टेंपरेचर भी एडजस्ट किया जा सकेगा। इसमें ऑटोमैटिक मोड भी सेलेक्ट किया जा सकता है। यह डिवाइस स्वेट प्रूफ और ड्रिप प्रूफ है, इसलिए इसका डिजाइन हल्की एक्सरसाइज के अनुरूप तयार किया गया है। इस डिवाइस को ठंडा और गर्म करने के लिए स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है, जो की बॉडी के सतह पर डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आता है।
करेगा हीटर का काम ?
कंपनी की मानें तो इस AC की खास बात यह है कि यह AC गरमी के दिनों में एक हीटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा और पहनने वाले की बॉडी को गर्म रखने का काम यह कर सकता है।
जानें कितना है बैटरी बैकअप ?
कंपनी की मानें तो Sony के छोटे AC की बैटरी सिंगल चार्ज पर 2 से 4 घंटे का बैकअप दे सकती है। इसे जीरो से फुल चार्ज होने में 2 घंटे का समय लग सकता है।
0 Comments