Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारत की सबसे ऊँची ईमारत कहाँ है ? Tallest Building in India

क्या आप जानना चाहते हैं, भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है क्योंकि दोस्तों, आजकल के मॉडर्न जेनरेशन में सभी लोग चाहते हैं, कि हमारी बिल्डिंग सबसे ऊंची हो इसलिए आज के इस पोस्ट से हम आपको बताने जा रहे हैं, कि भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है।





जब भी हम किसी विकसित देश के किसी बड़े शहर को देखते हैं, तो सबसे पहले हमें वहां की ऊंची इमारत नजर आती है। इन बिल्डिंग को देखकर पता चलता है, कि वह शहर कितना आधुनिक है। तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी हर जगह अपनी छाप छोड़ रही है इससे कोई बिल्डिंग भी अछूती नहीं है क्योंकि कोई बड़ी बिल्डिंग बनाने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है।

आपको बता दें, आज विश्व में जितनी भी ऊंची ईमारतें हैं उसमें कहीं ना कहीं टेक्नोलॉजी की मदद ली गई है। टेक्नोलॉजी की मदद से भव्य और गगनचुंबी इमारत का निर्माण हो रहा है। जहां तक भारत की बात करें तो यहां पर भी आपको काफी बड़े-बड़े इमारत देखने को मिल जाएंगी। हालांकि यह इमारत आपको देश के बड़े शहरों जैसे- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में ही देखने को मिलेगी। बता दे, कि सबसे ज्यादा बड़ी इमारत की संख्या मुंबई में मौजूद है। जैसा कि हमने आपको बताया कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा ऊंची बिल्डिंग है और इनकी संख्या काफी है।

पहले के समय भारत की सबसे बड़ी इमारत का रिकॉर्ड मुंबई की बिल्डिंग के पास था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड कोलकाता के पास पहुंच गया है क्योंकि कुछ समय पहले ही कोलकाता में देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हुआ है।


भारत की सबसे ऊँची ईमारत कहाँ है ?

भारत की सबसे ऊँची ईमारत कोलकाता में है, जिसका अभी निर्माण हुआ है- कोलकाता की इस बिल्डिंग का नाम The 42 Chowringhee रखा गया है, जिसकी ऊंचाई 268 मीटर है। 

आपको बता दें, इससे पहले ऊंची बिल्डिंग का रिकॉर्ड मुंबई की Imperial Building के पास था। मुंबई की Imperial Building की ऊंचाई 254 मीटर है। कोलकाता में मौजूद The 42 Chowringhee के सामने एक बड़ा मैदान है। इसके अलावा 65 मंजिला इस इमारत से हुगली नदी दिखाई देती है। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य तीन कंपनियों ने मिलकर किया है। इसमें से एक कंपनी का नाम  Alcove Realty है। जिसके अधिकारी बताते हैं, कि देश की सबसे ऊंची इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 


कोलकाता में ऊंची इमारत दूसरे स्थान पर कोनसी है ?

कोलकाता में ऊंची इमारत के मामले में दूसरे स्थान पर Urbana है। जिसकी ऊंचाई 167 मीटर है। कोलकाता में 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 13 इमारतें हैं। वहीं अगर हम मुंबई की बात करें तो हाई राइज बिल्डिंग की संख्या 3000 से अधिक है। जिनमे पहले स्थान पर Imperial Building आती है, जिसकी ऊंचाई 254 मीटर है। 


विश्व की सबसे ऊँची इमारत कोनसी है ?

यदि पूरे विश्व की बात करें, तो हम सभी जानते हैं, कि इसमें प्रथम स्थान बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) का आता है। UAE में स्थित बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है।

इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन का वुहान ग्रिल्लेन सेन्टर है। इस बिल्डिंग की ऊंचाई 636 मीटर है। वहीँ विश्व के मशहूर एफिल टॉवर की बात करें, तो इसकी ऊंचाई 324 मीटर है। 

तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है। आधुनिक टेक्नालॉजी के चलते देश में अब ऊंची इमारतें बननी चालू हो गई है। दुनिया में अब आपको एक से बढ़ कर एक बिल्डिंग देखने को मिल जाएंगी। वर्तमान में तो यह रिकार्ड बुर्ज खलीफा के पास है, लेकिन आने वाले समय में आपको इसमें कई गुना बड़ी इमारत देखने को मिलेगी। वर्तमान में ऐसी कई इमारतें निर्माणाधीन है, जो बुर्ज खलीफा से भी ऊंची बिल्डिंग है। लेकिन आने वाले समय में वह सब बिल्डिंग तैयार हो जाएंगे और सबसे बड़ी बिल्डिंग के लिस्ट में नाम आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments